बलरामपुर जिले के शासकीय एवं अशासकीय ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों की वाणिज्य विषय के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा का तुलनात्मक अध्ययन
Keywords:
शासकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, ग्रामीण विद्यार्थी, वाणिज्य शिक्षा, रुचि, जिज्ञासा।Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र में बलरामपुर जिले के ग्रामीण शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वाणिज्य विषय के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा की तुलना की गई। वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि के अंतर्गत कुल 800 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 400 शासकीय तथा 400 अशासकीय विद्यालयों से थे। वाणिज्य विषय की रुचि के लिए अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन के प्राप्तांकों के औसत को रुचि-सूचकांक के रूप में ग्रहण किया गया तथा जिज्ञासा के मापन के लिए डॉ. राजीव कुमार की जिज्ञासा मापनी प्रयुक्त की गई। स्वतंत्र समूह t-परीक्षण से रुचि के लिए t-मूल्य 6.87 तथा जिज्ञासा के लिए 5.66 प्राप्त हुआ। दोनों मूल्य 0.05 स्तर के सारणीमान 1.96 से अधिक पाए गए। परिणामतः शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की रुचि तथा जिज्ञासा में सार्थक अंतर पाया गया और दोनों शून्य परिकल्पनाएँ अस्वीकृत हुईं।
