किशोरों के वृत्तिक निर्णय पर रुचि, मूल्यों एवं लिंग का प्रभाव : एक तुलनात्मक अध्ययन

Authors

  • स्मृति देशमुख संकाय : शिक्षा, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) Author
  • डॉ. जगदंबा संकाय : शिक्षा, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) Author

Keywords:

वृत्तिक निर्णय, रुचि, मूल्य, लिंग, किशोर, करियर चयन।

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य किशोरों के वृत्तिक निर्णय पर रुचि, मूल्यों एवं लिंग के प्रभाव का अध्ययन करना है। वर्तमान समय में करियर चयन की प्रक्रिया अनेक सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं शैक्षिक कारकों से प्रभावित होती है। किशोरावस्था में विद्यार्थी अपनी रुचियों, मूल्यों एवं व्यक्तिगत विशेषताओं के आधार पर भविष्य के व्यवसाय का चयन करते हैं। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन हेतु दुर्ग जिले के 300 किशोर विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें बालक एवं बालिकाएँ दोनों सम्मिलित थे। तथ्यों के संकलन हेतु वृत्तिक निर्णय मापनी, रुचि सूची तथा व्यक्तिगत मूल्य प्रश्नावली का प्रयोग किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन एवं एकमार्गीय प्रसरण विश्लेषण (ANOVA) का उपयोग किया गया। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि उच्च रुचि एवं उच्च मूल्य स्तर वाले विद्यार्थियों के वृत्तिक निर्णय अधिक स्पष्ट पाए गए तथा लिंग के आधार पर भी वृत्तिक निर्णय में अंतर परिलक्षित हुआ।

Downloads

Published

2026-03-25

How to Cite

किशोरों के वृत्तिक निर्णय पर रुचि, मूल्यों एवं लिंग का प्रभाव : एक तुलनात्मक अध्ययन. (2026). AXIS International Journal of Multidisciplinary Research (AIJMR), 2(1), 43-46. https://axisjournal.com/index.php/files/article/view/16